कट्टा अड़ाकर इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी से 7 लाख की लूट:दमोह में 3 बदमाशों ने बाइक को टक्कर मारकर पैसे से भरा बैग छीना; फरार

दमोह सागर रोड पर देहात थाना क्षेत्र के परसौरिया गांव के पास मंगलवार रात एक इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी से 7 लाख रुपएकी लूट हो गई। तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने कट्टा अड़ाकर इस वारदात को अंजाम दिया। घायल व्यापारी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दमोह में किसान भवन के सामने दुकान चलाने वाले व्यापारी राजा सिंधी उर्फ राजकुमार नागदेव गढ़ाकोटा में पैसों की वसूली के लिए गए थे। उनका माल गढ़ाकोटा की कई दुकानों पर सप्लाई होता है। वसूली के बाद मंगलवार रात वे वापस लौट रहे थे। आरोपियों ने कट्टा अड़ाकर 7 लाख रुपए से भरा बैग छीना गढ़ाकोटा से कुछ ही दूरी पर परसौरिया गांव के समीप एक बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से व्यापारी नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद, आरोपियों ने कट्टा अड़ाकर उनसे 7 लाख रुपए से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। व्यापारी ने तत्काल अपने परिजनों और अन्य व्यापारियों को घटना की सूचना दी। डायल 112 मौके पर पहुंची और घायल व्यापारी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सागर नाका चौकी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। गौरतलब है कि व्यापारी पर पहले भी हमला हो चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *