राजसमंद में कैनाल के लिए मिलेंगे 50 करोड़:भीम में स्टेडियम, नाथद्वारा में खेल अकादमी होगी; अरावली के पास बनेगी पक्की दीवार

राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बुधवार को तीसरा बजट पेश किया। उन्होंने राजसमंद के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर, टूरिज्म, हेल्थ और पानी से जुड़ी कई घोषणाएं कीं। इनमें राजसमंद झील से निकलने वाली लेफ्ट और राइट कैनाल के जीर्णोद्धार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 50 करोड़ रुपए की घोषणा की गई। यह मांग साल 2009 से लंबित थी। इस काम से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही क्षतिग्रस्त नहर किनारे खेती करने वाले किसानों को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। इसके अलावा अरावली की पहाड़ियों के पास पक्की दीवार का निर्माण कराया जाएगा, जिससे अरावली पर्वतमाला के संरक्षण में मदद मिलेगी। समर कंटिजेंसी के लिए हर कलेक्टर को 1-1 करोड़ भी दिए जाएंगें। ग्राम पंचायत स्तर पर यूथ गेम्स भी होंगे। अब सिलसिलेवार पढ़िए जिले की घोषणाएं इंफ्रास्ट्रक्चर शिक्षा स्पोर्ट्स पर्यटन

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *