महासमुंद | तेंदूकोना थाना अंतर्गत होटल में अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। 15 दिसम्बर को पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम सराईपाली राईस मिल के बाजू होटल में भुखन लाल निषाद लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है। सूचना पर पुलिस पहुंची तो शराब पीने वाले देखकर भाग गये मौके पर भूखन लाल निषाद पिता स्व. भगवानी निषाद(62) निवासी सराईपाली को पुलिस ने पकड़ा। आरोपी भूखन लाल निषाद को गिरफ्तारी हुई।


