मंडला में एक पटवारी पर शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप करने का आरोप लगा है। 23 साल की युवती की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पटवारी आकाश पटेल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। युवती ने पुलिस को बताया कि आकाश पटेल मंडला में पटवारी है। उसने शादी करने का वादा किया और उसे अपने किराए के कमरे पर बुलाया, जहां उसने शारीरिक संबंध बनाए। जब शादी की बात की, तो पटवारी ने साफ इनकार कर दिया। खुदकुशी की कोशिश बताया जा रहा है कि शादी से इनकार मिलने के बाद दुखी होकर युवती ने छत से कूदकर जान देने की कोशिश भी की थी। पुलिस की कार्रवाई एडिशनल एसपी शिवकुमार वर्मा के मुताबिक, पटवारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


