औषधीय पौधों ने दिलाया एमपी को गोल्ड एक्सीलेंस अवार्ड:आयुष विभाग के अपर सचिव ने लिया सम्मान, आयुष उद्योगों के लिए मिलने लगा कच्चा माल

औषधीय पौधों के लिए किए गए अच्छे काम पर एमपी को गोल्ड एक्सीलेंस अवार्ड दिया गया है। यह अवार्ड प्रदेश के आयुष विभाग के अपर सचिव डॉ. संजय कुमार मिश्रा ने दिल्ली में ग्रहण किया है। यह सम्मान मध्यप्रदेश द्वारा औषधीय पौधों के संरक्षण, संवर्धन, वैज्ञानिक खेती, सतत उपयोग, किसान-जनजातीय सहभागिता तथा मार्केट लिंकेज के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए प्रदान दिया गया है। मध्यप्रदेश राज्य औषधीय पादप बोर्ड (Madhya Pradesh State Medicinal Plants Board) को नेशनल मेडिसिनल प्लांट्स बोर्ड द्वारा आयोजित चिंतन शिविर औषधीय पौधे के अवसर पर “एक्सीलेंस अवॉर्ड बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट मेडिसिनल प्लांट्स बोर्ड (गोल्ड कैटेगरी)” से सम्मानित किया गया है। यह राष्ट्रीय कार्यक्रम केंद्रीय आयुष मंत्रालय की ओर से विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित हुआ। राज्य की ओर से डॉ. संजय मिश्रा अपर सचिव, आयुष विभाग एवं सचिव-सह-सीईओ, राज्य औषधीय पादप बोर्ड ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। इसको लेकर अपर सचिव आयुष मिश्रा ने कहा कि यह उपलब्धि किसानों, जनजातीय समुदायों, फील्ड स्टाफ तथा विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों का परिणाम है। बोर्ड के प्रयासों से न केवल आयुष उद्योग के लिए कच्चे माल की उपलब्धता बढ़ी है, बल्कि ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों में अतिरिक्त आजीविका के अवसर भी बने हैं, साथ ही जैव विविधता संरक्षण को भी मजबूती मिली है। यह गोल्ड एक्सीलेंस अवॉर्ड मध्यप्रदेश की उस प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसके अंतर्गत पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक वैल्यू-चेन मॉडल से जोड़ते हुए राज्य को देश के अग्रणी औषधीय पादप केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। राज्य औषधीय पादप बोर्ड की ये पहल रही सकारात्मक

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *