सूरजपुर नगर पालिका चुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका:मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के गढ़ में कांग्रेस समर्थित कुसुमलता की 24 वोटों से जीत

सूरजपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस को बड़ी सफलता मिली है। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी कुसुमलता राजवाड़े ने 24 मतों के अंतर से जीत हासिल की। यह हार बीजेपी और खासकर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। चुनाव में मतगणना के दौरान भाजपा ने वोटों की गिनती पर सवाल उठाए, जिसके बाद रिकाउंटिंग की गई। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पूरी मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। भाजपा की रणनीति फेल इस चुनाव में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने पूरी ताकत झोंक दी थी। उन्होंने डोर-टू-डोर प्रचार किया और मतदाताओं को रिझाने के लिए सड़क पर गुपचुप (फुल्की) खाते हुए भी नजर आईं। लेकिन उनकी यह रणनीति कारगर साबित नहीं हुई। जनता को दिया जीत का श्रेय विजयी प्रत्याशी कुसुमलता राजवाड़े ने जीत का श्रेय जनता को दिया है। उन्होंने कहा कि नगरपालिका का विकास उनकी पहली प्राथमिकता होगी। यह जीत न केवल कुसुमलता राजवाड़े की व्यक्तिगत जीत है, बल्कि सूरजपुर में कांग्रेस की मजबूत स्थिति को भी दर्शाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *