लोकमत पत्रकारिता पुरस्कार की घोषणा:राजस्थान के पत्रकारों के लिए 28 फरवरी तक आवेदन, 2017-24 की रिपोर्ट्स मान्य

लोकमत मीडिया समूह ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जवाहरलाल दर्डा स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कोविड काल में बाधित हुआ यह पुरस्कार अब फिर से शुरू किया जा रहा है। यह सम्मान राजस्थान मूल के या राजस्थान में कार्यरत पत्रकारों को दिया जाएगा। पुरस्कार के लिए इच्छुक पत्रकार 28 फरवरी 2025 तक अपनी प्रविष्टियां jld.awards@lokmat.com पर भेज सकते हैं। आवेदन में तीन खबरें या आलेख की प्रतियां अथवा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की वीडियो क्लिप्स संलग्न करनी होंगी। प्रकाशित सामग्री वर्ष 2017 से 2024 के बीच की होनी चाहिए। नाम से प्रकाशित सामग्री को प्राथमिकता दी जाएगी, अन्यथा संपादक से प्रमाणीकरण आवश्यक होगा। लोकमत मीडिया समूह के संस्थापक संपादक जवाहरलाल दर्डा न केवल एक स्वतंत्रता सेनानी थे, बल्कि महाराष्ट्र के विकास में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनकी स्मृति में दिया जाने वाला यह पुरस्कार पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित करता है। विजेता का चयन एक तीन सदस्यीय ज्यूरी गुणवत्ता के आधार पर करेगी। आवेदकों को अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर भी प्रविष्टि के साथ भेजना अनिवार्य है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *