शटर गिराकर देर रात हो रही थी खरीद-फरोख्त, 6 गिरफ्तार:डीसीपी के निर्देश पर बैजनाथपारा में कार्रवाई; 3 दुकानदार, 3 ग्राहक पकड़े गए

तय समय के बाद शटर गिराकर चोरी-छिपे चल रही संदिग्ध गतिविधियों पर रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सेंट्रल जोन पुलिस ने बैजनाथपारा इलाके से 3 दुकानदारों और 3 संदिग्ध ग्राहकों समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी ने खुद किया था निरीक्षण एक रात पहले डीसीपी सेंट्रल जोन उमेश प्रसाद गुप्ता ने सिटी कोतवाली क्षेत्र का देर रात निरीक्षण किया था। इस दौरान बंद शटरों के सामने संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं। उन्होंने नाराजगी जताते हुए अगले ही दिन सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। शटर के पीछे से बेच रहे थे सामान निर्देश के बाद एडिशनल डीसीपी तारकेश्वर पटेल और थाना प्रभारी सतीश सिंह अहिरवार के नेतृत्व में टीम ने देर रात गश्त की। बैजनाथपारा में 3 दुकानदार शटर गिराकर नियमों के खिलाफ सामान बेचते मिले। वहीं 3 लोग बंद दुकानों के सामने संदिग्ध रूप से खड़े होकर लेन-देन कर रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को मौके से पकड़ लिया। BNSS की धाराओं में केस सिटी कोतवाली थाने में इस्तगासा क्रमांक 32/32/2026 के तहत धारा 170, 126 और 135(3) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) में मामला दर्ज किया गया। सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। ये लोग हुए गिरफ्तार रमीज रजा (30), बैजनाथपारा केशव देवांगन (24), बंजारी नगर वासु राजपूत (20), नेहरू नगर सैय्यद मदिनी (21), दुर्ग फरहान खान (20), गोलबाजार मोहम्मद इम्तियाज (36), बैजनाथपारा पुलिस की सख्त चेतावनी रायपुर पुलिस ने साफ किया है कि देर रात शटर गिराकर अवैध या संदिग्ध गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *