सऊदी अरब से 20 साल बाद लौटने वाला था घर:आने से पहले हो गई मौत, अंतिम संस्कार को तरस रहे परिजन, तीन लाख रुपए की जरूरत, भारत सरकार से गुहार लगाई

झुंझुनूं के जाखोद पंचायत के बिशनपुरा का राजेन्द्र नायक 20 साल पहले सऊदी अरब कमाने गया था। उसके बाद से आज तक अपने घर नहीं लौटा है। अगर आया तो भी जिंदा नहीं लोटेगा। क्योंकि राजेंद्र नायक का 25 जनवरी को सऊदी अरब में निधन हो गया था।
शव भारत के लिए 3 लाख रूपए खर्च आएगा। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर हैं। शव भारत लाने में असमर्थ है, पैसे नहीं होने से अंतिम संस्कार को तरस रहे है।
करीब 18 दिनों से शव सऊदी अरब के अस्पताल में रखा हुआ है और परिजन शव को भारत लाने के लिए सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं।
राजेंद्र नायक के बेटे संदीप नायक ने बताया कि उनके पिता 20 साल पहले सऊदी अरब गए थे और वहीं एक अरबी के घर काम कर रहे थे। वे अक्सर फोन पर परिवार से बात करते थे और हर बार अगली बार आने का वादा करते थे। 2-3 महीने से वे घर खर्च के लिए पैसे भी भेजते थे। लेकिन बीते कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी।
11 जनवरी को परिवार ने अंतिम बार वीडियो कॉल पर राजेंद्र को देखा था। उस दौरान उन्होंने स्वस्थ होने के बाद घर लौटने की बात कही थी। लेकिन इसके बाद उनका फोन बंद हो गया, जिससे परिवार चिंतित हो गया। 18 दिन पहले परिवार को सऊदी अरब से एक रिश्तेदार का फोन आया, जिसने बताया कि राजेंद्र नायक का निधन हो गया है और उनका शव अस्पताल में रखा हुआ है।
राजेंद्र नायक का शव भारत भेजने के लिए करीब तीन लाख रुपए की जरूरत है, लेकिन परिवार आर्थिक रूप से इतना सक्षम नहीं है कि इतनी बड़ी रकम जुटा सके। संदीप नायक ने कहा कि घर की आर्थिक स्थिति पहले भी खराब थी, जिसके कारण ही उनके पिता सऊदी गए थे, लेकिन आज भी स्थिति वैसी ही बनी हुई है। राजेंद्र नायक के बेटे ने भारत सरकार से मदद की अपील की है ताकि उनके पिता का शव जल्द से जल्द भारत लाया जा सके और उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव में किया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *