मेड़ता में व्यापारी पंकज सोनी की चाकू के हमले से हत्या के मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है। फिलहाल इस मामले की इन्वेस्टिगेशन की जा रही है।आरोपियों से पूछताछ जारी है। देर रात को एफएसएल टीम ने वारदात स्थल पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस भी तकनीकी तौर पर मामले की जांच में जुटी हुई है। थानाधिकारी धर्मेश दायमा ने बताया – 9 फरवरी की रात शहर के ब्रह्मपुरी में देर रात सर्राफा व्यवसायी पंकज सोनी की दो बदमाशों ने चाकू से वार कर हत्या कर दी थी। साथ ही वहां काम कर रहे दो बंगाली कारीगर भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस लगातार इन्वेस्टिगेशन में जुटी रही। आज पुलिस को सफलता हाथ लगी है और दोनों आरोपियों को डिटेन किया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा करेंगे। पश्चिम बंगाल के दोनों आरोपी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो मुझरिम चिन्हित हो गए है। दोनों पश्चिम बंगाल के हैं। काम मांगने के नाम से यहां आए थे। पुलिस दोनों को पकड़ने में लगी है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। आज नावां में अंतिम संस्कार आपको बता दें कि पोस्टमार्टम के बाद आज सुबह शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। अब मृतक पंकज सोनी की उनके पैतृक गांव नावां में अंत्येष्टी की जाएगी। मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें चाकू से गोदकर ज्वेलर की हत्या, VIDEO:दुकान में घुसकर किया हमला; व्यापारियों ने बाजार बंद रखा, धरने पर बैठे रहे परिजन आधी रात में दो बदमाशों ने ज्वेलर पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर हत्या कर दी। उन्हें बचाने आए उनके 2 कारीगरों को भी बदमाशों ने नहीं बख्शा। दोनों कारीगर भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना नागौर के मेड़ता शहर की है। उधर, व्यापारियों ने विरोध में सर्राफा बाजार की सभी दुकानें बंद रखी। (पूरी खबर यहां पढ़ें)


