संतों व गौ-भक्तों ने गौ-माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मांग की

भास्कर न्यूज | लुधियाना लुधियाना के भाई रणधीर सिंह नगर स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत राज्य स्तरीय विशाल कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस समागम में देशभर से जुटे प्रख्यात संतों और गौ-भक्तों ने एक सुर में केंद्र सरकार से मांग की कि गौ माता को राष्ट्र माता का संवैधानिक दर्जा दिया जाए और गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने हेतु एक सख्त केंद्रीय कानून बनाया जाए। उसी संकल्प को विस्तार देते हुए बुधवार को लुधियाना की इस रणनीतिक बैठक में बड़ा निर्णय लिया गया। संतों ने घोषणा की कि आगामी 27 अप्रैल को पूरे देश में गौ सम्मान दिवस मनाया जाएगा। इस विशेष दिन पर भारत की प्रत्येक तहसील में गौ-भक्त एकजुट होंगे और तहसीलदार के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति व माननीय प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे। बैठक में मुख्य रूप से वृंदावन से पूज्य गोपाल कृष्ण दास महाराज, अनिरुद्ध दास महाराज और कृष्ण दास महाराज ने शिरकत की। इनके अलावा शिवपुरी से राम तीर्थ दास महाराज, हरिद्वार से सत्स्वरूप दास महाराज और पालनपुर गुजरात से रमेश दास महाराज ने भी अपने विचार रखे। वहीं पंजाब से हरि नारायण गिरी महाराज, पठानकोट से स्वामी रामेश्वरानंद महाराज, कपूरथला से महामंडलेश्वर बीना देवी महाराज और लुधियाना से महंत योगानंद पुरी महाराज ने गो-संरक्षण की इस लड़ाई को निर्णायक मोड़ तक ले जाने का आह्वान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *