लुधियाना| सुरजीत कॉलोनी में एक 32 वर्षीय महिला ने मकान मालिक की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर फंदा लगा लिया। मरने से पहले महिला ने अपने पति को 3 मिनट 13 सेकेंड का वीडियो भी भेजा, जिसमें उसने मकान मालिक पर गंभीर आरोप लगाए। घटना 9 फरवरी की है, जबकि वीडियो 11 फरवरी को सामने आया। जांच अधिकारी एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि मकान मालिक सतनाम उर्फ टिक्का और उसकी पत्नी पुष्पा के खिलाफ BNS की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और धारा 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। मृतका की पहचान रोजी के रूप में हुई है। परिवार के अनुसार, उसका पति पिछले पांच महीनों से रोजगार की तलाश में विदेश गया हुआ है। रोजी अपने एक बेटे और एक बेटी की जिम्मेदारी अकेले संभाल रही थी। सुसाइड नोट में उसने अपनी मौत के लिए सीधे तौर पर मकान मालिक को जिम्मेदार ठहराया और पति से उसे इंसाफ दिलाने की अपील की। आरोप: अश्लील वीडियो बना संबंध बनाने का दबाव बना रहा था वीडियो में रोजी ने कहा, जब वह घर में नई आई थी, तब मकान मालिक सतनाम उर्फ टिक्का ने नहाते समय उसका वीडियो बना लिया। वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। वह कई बार उधार लेकर उसे पैसे दिए, लेकिन अब वह 50 हजार मांग रहा था। रोजी ने सतनाम पर संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था और पैसे न देने की सूरत में वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। वह लंबे समय से मानसिक प्रताड़ना सह रही है, अब इस बोझ के साथ नहीं जी सकती। रोजी ने कहा, वह इस स्थिति से बाहर नहीं निकल पा रही है।


