एनएसएस शिविर: नशा मुक्त स्वस्थ समाज का संदेश दिया

रामचंद्रपुर | शासकीय महाविद्यालय सनावल की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन सामाजिक चेतना और राष्ट्र निर्माण के संदेश के साथ हुआ। यह शिविर 4 फरवरी से प्राथमिक-पूर्व माध्यमिक शाला सीट कॉलोनी बरवाही में आयोजित था। शिविर की थीम नशा मुक्त स्वस्थ समाज और सशक्त भारत के लिए युवा रही। संस्था प्रमुख डॉ. सीएल पाटले के संरक्षण और कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर श्रीराम मरावी और सहायक कार्यक्रम अधिकारियों टंकेश्वर राम यादव व राजमती शांडिल्य के निर्देशन में आयोजित शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान, नशा उन्मूलन रैली, श्रमदान, जन-जागरूकता अभियान और सामाजिक संवाद जैसी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई। शिविर का उद्देश्य युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना और व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करना रहा। समापन समारोह का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद, माता सरस्वती और महात्मा गांधी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष मुंद्रिका सिंह ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि बुद्धिनारायण गुप्ता, प्राचार्य जोकिमबेक काशीनाथ सहित अन्य अतिथियों ने स्वयंसेवकों के कार्यों की सराहना की। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। शिविर नायक मुलायम यादव के नेतृत्व में शिविर का सफल संचालन हुआ। अतिथियों ने स्वयंसेवकों की सेवा-भावना, अनुशासन और समर्पण की प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *