हतबंध| सोमवार को हथबंद आंगनबाड़ी केंद्र में शासन के निर्देशानुसार पूजा-अर्चना के साथ वजन त्योहार का आयोजन किया गया। यह वजन त्योहार 09 फरवरी से 18 फरवरी तक मनाया जाएगा। वजन त्योहार एक प्रमुख जन अभियान है, जिसके अंतर्गत 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों का वजन एवं ऊंचाई मापकर उनके पोषण स्तर की जांच की जा रही है। साथ ही गर्भवती महिलाओं एवं शिशुवती माताओं में एनीमिया स्तर की जांच कर उन्हें पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कुपोषण को दूर करना, बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास की निरंतर निगरानी करना तथा पालकों को पौष्टिक आहार के महत्व के प्रति जागरूक करना है।


