कपूरथला में RCF कर्मचारी के बंद घर में चोरी:हिमाचल में काम से गया था परिवार, गहने-नकदी ले उड़े चोर

पंजाब के कपूरथला जिले में रेल कोच फैक्ट्री (RCF) के कर्मचारी के बंद मकान में चोरों ने धावा बोल दिया। हरदीप सिंह के वेस्ट कालोनी हुसैनपुर स्थित क्वार्टर नंबर 375/डी टाइप-3 से चोर सोने के गहने और 5 हजार रुपए की नगदी लेकर फरार हो गए। मामले की सूचना पर पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हिमाचल से लौटने पर टूटा मिला कुंडा घटना 10 फरवरी की है, जब हरदीप सिंह अपनी पत्नी के साथ हिमाचल प्रदेश गए हुए थे। शाम करीब 4:15 बजे जब वे वापस लौटे तो देखा कि क्वार्टर के बाहरी दरवाजे का कुंडा टूटा हुआ था। अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। लोहे की अलमारी की चाबी बाहर लगी हुई थी और सेफ का लॉक टूटा हुआ था। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस पीड़ित परिवार ने पहले खुद चोरों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर सदर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच अधिकारी ASI हरजिंदरपाल ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश जारी है। फिलहाल चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *