जगराओं में मिला खून से लथपथ शव:सिर पर चोट के निशान, सीढ़ियों पर खून के धब्बे

जगराओं में शनिवार को पुरानी दाना मंडी स्थित नगर कौंसिल की दुकानों के बाहर एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिला। पास की चाय की दुकान के संचालक ने शव देखते ही पुलिस को सूचना दी। जांच में पता चला कि मृतक काफी समय से इन्हीं दुकानों में अकेला रह रहा था। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं और दुकानों के पास बनी सीढ़ियों पर खून के धब्बे पाए गए हैं। हालांकि, एक सीढ़ी पर ज्यादा मात्रा में खून दिखा है। इसके अलावा, मृतक के शरीर पर अन्य चोटों के निशान भी मिले हैं। पहचान नहीं हुई
पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है और फोरेंसिक टीम की मदद से मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव सरकारी अस्पताल में 72 घंटों के लिए रखवा दिया। शव की पहचान होने के बाद पोस्टमार्टम करवा दिया जाए। अगर पहचान नही हुई तो पुलिस ही पोस्टमार्टम करवा शव का संस्कार कर देगी। पुलिस अधिकारी थाना सिटी के इंचार्ज अमरजीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह मामला दुर्घटना का है या फिर किसी ने जानबूझकर हत्या की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *