फरीदकोट में नशा सप्लाई करते 2 दोस्त गिरफ्तार:कार से हेरोइन और डेढ़ लाख ड्रग मनी बरामद, एक पर पहले से 4 केस

पंजाब में फरीदकोट जिला पुलिस द्वारा एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के नेतृत्व में नशा तस्करों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है, ताकि नशे को जड़ से खत्म किया जा सके। इसके तहत एसपी जसमीत सिंह साहीवाल के मार्गदर्शन और डीएसपी कोटकपूरा जतिंदर सिंह की निगरानी में पुलिस ने नशा सप्लाई करने पहुंचे कार सवार 2 नशा तस्कर दोस्तों को 76 ग्राम 25 मिलीग्राम हेरोइन और 01 लाख 50 हजार रुपए की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की हुई पहचान आरोपियों की पहचान मुक्तसर के गांव कट्टेयांवाली के आकाशदीप सिंह उर्फ अर्श और फरीदकोट के गांव हरीनो के अमरीक सिंह के रूप में हुई। जिनके खिलाफ थाना सदर कोटकपूरा में एनडीपीएस एक्ट के अधीन केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही हैं। शक के आधार पर दोनों काबू पुलिस ने बताया कि सीआईए स्टाफ जैतो के एएसआई अंग्रेज सिंह अपने साथी कर्मचारियों के साथ गश्त के दौरान संदिग्धों की जांच के लिए नेशनल हाईवे-54 पर जा रहे थे, तभी बराड़ पंजाबी ढाबा के पास सड़क के किनारे एक सफेद रंग की वरना कार खड़ी दिखाई दी। जिसमें दो युवक बैठे थे, जिन्हें शक के आधार पर काबू किया गया और तलाशी लेने पर कार में से 76 ग्राम 25 मिलीग्राम हेरोइन और डेढ़ लाख की ड्रग मनी बरामद हुई। बैकवर्ड और फारवर्ड लिंक खंगालेगी पुलिस डीएसपी जैतो सुखदीप सिंह ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के दौरान आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया गया है। आरोपियों को कोर्ट के समक्ष पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और इनके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से अमरीक सिंह पर पहले से ही हत्या, लूटपाट और एनडीपीएस एक्ट के तहत 4 केस दर्ज है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *