19 से 25 फरवरी तक श्रीमद्भागवत कथा

लुधियाना| दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान एवं संस्कृति मंच द्वारा सेक्टर 32-ए चंडीगढ़ रोड स्थित मार्केट ग्राउंड बीसीएम स्कूल के सामने में भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 19 से 25 फरवरी तक चलने वाले इस सात दिवसीय महोत्सव की तैयारियों को लेकर रविवार को सेवादारों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। दिव्य गुरु आशुतोष महाराज के शिष्य स्वामी गुरु कृपानंद की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कथा के सुव्यवस्थित संचालन हेतु विभिन्न विभागों की रूपरेखा तैयार की गई। आयोजन को भव्य बनाने के लिए पंडाल प्रबंधन, लंगर व्यवस्था, जल सेवा, सुरक्षा और पार्किंग जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए अलग-अलग टोलियां बनाई गईं और सेवादारों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में स्वामी गुरु कृपानंद ने आध्यात्मिक दर्शन पर प्रकाश डाला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *