कई थानों की रेड, 80 बोतल और 27 पेटी अवैध शराब बरामद

भास्कर न्यूज |लुधियाना शहर में लूट और चोरी की वारदात पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई कर 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 2 देसी कट्टे, 12 कारतूस, 6 दोपहिया वाहन और 24 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। थाना डिवीजन-2 पुलिस ने पुरानी जेल के पास से साजन कुमार (निवासी शिवाजी नगर) को देसी कट्टे के साथ काबू किया। वहीं सागर कुमार और पियाशु नंदा को चोरी की एक्टिवा और लूटे गए मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया। थाना सदर पुलिस ने चोरी की बाइक (PB10GE-0185) सहित वरिंदर सिंह (गांव बिरला) को पकड़ा। थाना साहनेवाल पुलिस ने संदीप सिंह (महानगर, डाबा रोड) और कुलदीप सिंह (गांव जसपाल बांगड़) को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। थाना डाबा पुलिस ने गुरमीत सिंह, हरमीत सिंह, गुरदीप सिंह और बबलू को एक देसी कट्टे, 12 गोलियां और अन्य हथियारों सहित काबू किया। थाना डिवीजन-6 पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ परमजीत सिंह (हबीबगंज) और कमलजोत सिंह (अमरपुरा) को गिरफ्तार किया। थाना डिवीजन-5 पुलिस ने चोरी की बाइक मामले में लुकेश कपूर और प्रिंस सहगल को पकड़ा। थाना जमालपुर पुलिस ने जंडियाला रोड पर रेड के दौरान कुख्यात लुटेरे उमासा (निवासी गांधी कॉलोनी) को गिरफ्तार किया। उस पर चंडीगढ़ रोड पर कई लूट की वारदात करने का आरोप है। पूछताछ में उसके पास से 23 मोबाइल फोन बरामद हुए। थाना मोती नगर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल मामले में लखन कुमार (जनकपुरी) और विशाल महिता (भाटिया) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश कर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *