बाबा अजीत सिंह जी के जन्म दिवस पर गुरुद्वारा अमर शहीद में भव्य जप-तप समागम करवाया

भास्कर न्यूज | लुधियाना दशम पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के साहिबजादे बाबा अजीत सिंह जी के जन्म दिवस के पावन अवसर पर गुरुद्वारा अमर शहीद बाबा दीप सिंह, मॉडल टाउन एक्सटेंशन में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ जप-तप समागम का आयोजन किया गया। समागम में बड़ी संख्या में संगत ने उपस्थित होकर गुरु घर की हाजिरी भरी और आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत बीबी चरणजीत कौर के जत्थे द्वारा की गई। सबसे पहले संगती रूप में श्री जपुजी साहिब, श्री चौपाई साहिब और श्री सुखमणि साहिब का पाठ किया गया। पूरा वातावरण गुरबाणी की मधुर ध्वनि से गुंजायमान हो उठा। संगत ने एक स्वर में धन-धन बाबा अजीत सिंह जी का नाम सिमरन किया और गुरु साहिब की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर स्त्री सत्संग सभा की ओर से कीर्तन प्रस्तुत किया गया, जिसने संगत को भाव-विभोर कर दिया। समागम के अंत में पूरे जोश और श्रद्धा के साथ बोले सो निहाल… सत श्री अकाल के जयकारे लगाए गए। गुरुद्वारा कमेटी की ओर से सभी कीर्तन जत्थों और सेवादारों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत गुरु का अटूट लंगर श्रद्धापूर्वक छकाया गया। संगत की सेवा भावना का परिचय देते हुए विशेष रूप से पकौड़े, लस्सी और चाय का लंगर भी लगाया गया, जिसका संगत ने प्रेमपूर्वक आनंद लिया। समागम में सुरिंदर पाल सिंह बिंद्रा, सुखविंदर पाल सिंह सरना, हरप्रीत सिंह राजधानी, नवप्रीत सिंह बिंद्रा और अमरजीत सिंह टिक्का सहित अन्य गणमान्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *