लुधियाना | राष्ट्रीय हिंदू मंच पंजाब द्वारा आगामी 17 मार्च को हिंदू नव संवत के उपलक्ष्य में चौथी भव्य हिंदू चेतना यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस धर्मोत्सव की निर्विघ्न सफलता के लिए संस्था के प्रधान पवन शर्मा की अध्यक्षता में यात्रा का प्रथम निमंत्रण वृंदावन रोड स्थित श्री पंचमुखी बालाजी हनुमान मंदिर में श्री बालाजी महाराज को श्रद्धापूर्वक अर्पित किया गया। इस अवसर पर विशाल अग्रवाल, अमित ढंड, विमल हरजाई, सत्येंद्र गौतम आदि उपस्थित रहे।


