झुंझुनूं | शहर के डिफेंस पब्लिक स्कूल की 209 छात्राओं ने गार्गी पुरस्कार हासिल कर अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का लोहा मनवाया। संस्थान निदेशक निर्मल कालेर ने बताया कि गार्गी पुरस्कार समारोह में विद्यालय की 209 छात्राओं का चयन किया गया। बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक वाली बालिकाओं का इस पुरस्कार के लिए चयन होना विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। चयनित छात्राओं को प्रोत्साहन राशि और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रिंस ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन डॉ. जीएल कालेर ने कहा कि यह सफलता छात्राओं की कड़ी मेहनत, अनुशासित वातावरण और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय प्रबंधन व प्रधानाचार्य ने मिठाई खिला छात्राओं व अभिभावकों को बधाई दी। अभिभावकों ने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था व अनुशासन की सराहना की। इस दौरान एकेडमिक डायरेक्टर समीर शर्मा, प्रिंसिपल डॉ. अनिता पंत शर्मा, महेंद्र सैनी व स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।


