झुंझुनूं | शहर के वार्ड एक के सैनिक नगर में नियमित सफाई नहीं होने से परेशानी हो रही है। लोगों ने बताया कि वार्ड में बाबा रामदेव मंदिर के पास नगर परिषद के कर्मचारी नालियों व सड़क की सफाई नहीं करते हैं। नालियों का पानी सड़क पर आ जाता है। इसके साथ ही नाली की सफाई के बाद कई दिनों तक कचरा नहीं उठाने के कारण से नाली फिर जाम हो जाती है। घरों से नियमित रूप से कचरा नहीं लेकर जा रहे हैं। शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। – नितिन कुमार, सैनिक नगर


