झुंझुनूं | शहर के वार्ड 40 में चोबदार मस्जिद के पास गंदे पानी की निकासी नहीं होने से परेशानी हो रही है। लोगों ने बताया कि वार्ड में मस्जिद के पास और धोबियों की गली में गंदा पानी सड़क पर आ रहा है। इसकी वजह से लोग परेशान हो रहे हैं। आमजन के साथ विद्यार्थियों व दुकानों में आने वाले ग्राहकों को परेशानी है। इस गंदे पानी की सुचारू निकासी के लिए कई बार शिकायत दर्ज करा चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। – हाजी तैयब अली, वार्ड 40


