अमृतसर | एडिश्नल कमिश्नर सुरिंदर सिंह के पास 15 विभागों की जिम्मेदारी थी। उनका तबादला होने के बाद कमिश्नर ने 8 विभाग अपने पास रखे हैं जबकि 7 की जिम्मेदारी ज्वाइंट कमिश्नर को दी है। कमिश्नर के पास हेल्थ एंड सेनिटेशन, वाटर सप्लाई नोडल अफसर, अमृत योजना, जनरल ब्रांच, मॉनिटरिंग पीएमवाई, अर्बन मिशन, मॉनिटरिंग स्मार्ट सिटी और बीआरटीएस है। जबकि ऑटो वर्कशॉप, इलेक्शन सेल, पुलिस विंग, ट्रांसफर क्लास-4 कर्मचारी, होम मिनिस्ट्री रिकार्ड प्रोवाइड नोडल अफसर, आईएचआरएमएस, बायोरेमेडिएशन ज्वाइंट कमिश्नर को मिली है।


