राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने आज बुधवार को भजनलाल सरकार का तीसरा बजट पेश किया। बजट में दौसा जिले के 5 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कई अहम घोषणाएं की गई। इनमें बांदीकुई नगर पालिका के नवीन भवन निर्माण के लिए 5 करोड़ देने की घोषणा की गई। सिकराय में कृषि उपज मंडी की स्थापना की गई है। जिले में मॉडल उद्यान आक्सीजोन विकसित किया जाएगा। साथ ही लवाण में देवनारायण बालक छात्रावास का निर्माण होगा। वहीं इनमें दौसा के लिए 2 रेलवे आरयूबी, सहकारी उपभोक्ता उपहार विक्रय केन्द्र, जिला हॉस्पिटल में मेंटल केयर सेंटर और स्कूल ऑन व्हील्स की घोषणा भी की गई है। दौसा जिले के लिए घोषणाएं जानिए कितना गुना बढ़ा राजस्थान का बजट GK इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी बड़ी घोषणाएं मेडिकल से जुड़ी घोषणाएं


