आंगनबाड़ी वर्कर्स के तीसरे बैच की ट्रेनिंग करवाई

अमृतसर | सोशल सिक्योरिटी, महिला एवं बाल विकास विभाग के सक्षम आंगनबाड़ी और पोषण अभियान के तहत आंगनबाड़ी वर्कर्स के तीसरे बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ। 9 से 11 फरवरी तक सरकारी स्कूल गहरी मंडी (जंडियाला) में आयोजित इस ट्रेनिंग में वर्कर्स को बच्चों के विकास की बारीकियों से अवगत कराया गया। इस दौरान विशेष रूप से अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन और 3 साल तक के बच्चों के लिए अर्ली स्टिमुलेशन पर विस्तृत जानकारी दी गई। जिला प्रोग्राम ऑफिसर गुरमीत सिंह ने कहा कि इस प्रशिक्षण से वर्कर्स की कार्यक्षमता बढ़ेगी, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा स्तर में सुधार होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *