अमृतसर| कोट बाबा दीप सिंह लड़के स्कूल की दीवार के साथ कुछ लोगों की ओर से रोजाना कूड़ा फेंका जा रहा है। यह कूड़ा मुख्य रूप से गली नंबर 1 के अंदर साइड में फेंका जाता है, जिससे आसपास के इलाके में गंदगी और बदबू फैल रही है। लोग परेशान हैं और उनका कहना है कि स्कूल के बच्चों के लिए भी यह स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिहाज से खतरनाक है। वहीं, पड़ोसी एवं अभिभावकों ने निगम से अपील की हैं कि इस गली और स्कूल के पास नियमित सफाई और निगरानी सुनिश्चित की जाए। – सुनील निवासी कोट बाबा दीप सिंह।


