अमृतसर| सी-पाइट कैंप रानीके, अमृतसर की ओर से अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए ट्रेनिंग कैंप लगाया जा रहा है। कैप्टन अजीत सिंह ने युवाओं को बताया कि आर्मी अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए विशेष कक्षाएं 16 फरवरी से शुरू हो रही हैं। कैंप में फिजिकल ट्रेनिंग के लिए 400 मीटर का ट्रैक, अत्याधुनिक जिम और अन्य खेलों के पुख्ता इंतजाम हैं।


