मानव पब्लिक स्कूल के स्टूडेंट्स ने इंग्लिश ओलंपियाड में जीते गोल्ड मेडल

अमृतसर | मानव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने इंग्लिश ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में कक्षा पहली से नौवीं तक के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता का परिचय देते हुए गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस, गोल्ड मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन, जोनल गोल्ड मेडल और जोनल सिल्वर मेडल जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल की प्रिंसिपल नवप्रीत संधू ने विजेता छात्रों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उन्हें आगे भी ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *