अमृतसर| विधायक जसविंदर सिंह रामदास ने अटारी-बच्चीविंड वाया अटलगढ़ व मोधे लिंक रोड को अपग्रेड करने के प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा इस महत्वपूर्ण सड़क नेटवर्क के आधुनिकीकरण पर 882.29 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। नींव पत्थर रखने के उपरांत विधायक रामदास ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने एक नई शर्त साझा करते हुए कहा कि सड़क बनाने वाली कंपनी ही अगले 5 वर्षों तक इसकी मरम्मत के लिए उत्तरदायी होगी। इस प्रोजेक्ट से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं के ग्राफ में भी कमी आएगी, जिससे स्थानीय ग्रामीणों का सफर सुरक्षित और आसान बनेगा।


