65 वर्षीय व्यक्ति के आधुनिक तकनीक से दोनों घुटने बदले : डा. गुरविंदर सिंह

अमृतसर| बटाला रोड स्थित हरगुन अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने एक बार फिर चिकित्सा क्षेत्र में कामयाबी हासिल की है। अस्पताल के ऑर्थो सर्जन डॉ. गुरविंदर सिंह, डॉ. सुकीरत सिंह और डॉ. आशीष की टीम ने तरनतारन निवासी 65 वर्षीय कश्मीर सिंह के दोनों घुटने आधुनिक तकनीक से सफलतापूर्वक बदले गए हैं। डॉ. गुरविंदर सिंह ने बताया कि मरीज कश्मीर सिंह के घुटनों में गैप बहुत बढ़ चुका था, जिससे उनका चलना-फिरना दूभर हो गया था। इससे पहले मरीज ने कई अन्य अस्पतालों में संपर्क किया, लेकिन उन्हें हर जगह से निराशा हाथ लगी। हरगुन अस्पताल की टीम ने इस केस को एक चुनौती के रूप में स्वीकार किया। आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए दोनों घुटनों की सफल सर्जरी की गई। डॉक्टर ने भरोसा जताया कि मरीज एक-दो दिनों में सामान्य रूप से चलने लगेगा। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, यहां अब तक ऐसे सैकड़ों जटिल ऑपरेशन किए जा चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *