सीटी इंस्टीट्यूट में एक्सपर्ट ने क्रिटिकल केयर के संबंध में छात्रों को जानकारी दी

जालंधर | सीटी इंस्टीट्यूट में वेंटिलेटर चलाने और उसके रखरखाव को सिखाने के लिए एक विशेष प्रोग्राम आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को यह समझाना था कि गंभीर मरीजों की देखभाल के दौरान वेंटिलेटर का सही इस्तेमाल कैसे किया जाता है। वर्कशॉप फोर्टिस हॉस्पिटल, जालंधर के इमरजेंसी विभाग के हेड डॉ. मनदीप सिंह ने लीड किया। उन्होंने छात्रों को वेंटिलेटर चलाने की बारीकियों और इमरजेंसी में उठाए जाने वाले जरूरी कदमों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम की शुरुआत में सीटी ग्रुप के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी ने डॉ. मनदीप का स्वागत किया और उन्हें स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया। सत्र की सबसे खास बात यह थी कि छात्रों को असली वेंटिलेटर मशीन पर प्रैक्टिकल करके दिखाया गया। छात्रों ने न सिर्फ इसे करीब से देखा, बल्कि डॉक्टर से अपने सवाल पूछकर अपनी शंकाएं भी दूर कीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *