भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई

जालंधर | किशनपुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर विशाल कार्यक्रम करवाया। इस मौके कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए संकल्प लिया कि जैसे पंडित दीनदयाल ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र सेवा में समर्पित किया था, वैसे ही उनके दिखाए मार्ग पर चलकर मातृभूमि की सेवा करेंगे। इस अवसर पर पंजाब भाजपा कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशनलाल शर्मा ने कहा कि पंडित जी कहते थे कि दीन-दुखियों और गरीबों की सेवा कर ली, उनके आंसू पोंछ दिए, तो उनकी आंखों में आपको साक्षात भगवान दिखाई देंगे। यहां पार्षद रवि कुमार, हरविंदर सिंह, संदीप तोमर, बंटी कुमार, हरीश कुमार, राजेंद्र शर्मा, रवि कुमार, लखबीर सिंह, रणजीत सिंह, नवीन कुमार आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *