सरूप रानी कॉलेज में लड़कियों के लिए रोजगार कैंप आज

अमृतसर | पंजाब सरकार के घर-घर रोजगार मिशन और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत 12 फरवरी को सरकारी सरूप रानी कॉलेज फॉर गर्ल्स में रोजगार कैंप का आयोजन किया जा रहा है। एडीसी (शहरी विकास) अमनदीप कौर ने बताया कि जिला प्रशासन लड़कियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह विशेष पहल कर रहा है। जिला रोजगार अधिकारी मुकेश सारंगल के अनुसार, कैंप सुबह 10 बजे शुरू होगा। इसमें जूडियो, डी-मार्ट, स्वानी मोटर्स, स्टार हेल्थ और केयर हेल्थ जैसी नामी कंपनियां हिस्सा लेंगी, जो योग्यता के आधार पर 9,000 से 35,000 रुपए तक मासिक वेतन देंगी। इस कैंप में 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट पास लड़कियां अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के साथ शामिल हो सकती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *