शाइनिंग स्टार चेस क्लब ने करवाई ओपन चेस प्रतियोगिता, आर्यन फर्स्ट

भास्कर न्यूज | जालंधर शाइनिंग स्टार चेस क्लब की तरफ से शाइनिंग स्टार सीनियर सेकेंडरी स्कूल शास्त्री नगर में ओपन चेस प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें पंजाब भर से बच्चों ने भाग लिया। इसका शुभारंभ स्कूल प्रिंसिपल मीना धवन ने किया। ओपन कैटेगरी में आर्यन कपूर पहले, अक्षज दूसरे, प्रणव कपानिया तीसरे स्थान पर रहे। उम्र 15 में शिवांग ठाकुर पहला, जयंत गुप्ता दूसरा, रुद्रा भारद्वाज तीसरा और उम्र 12 में विहान पहला, वंश शर्मा दूसरा व शाहनूर तीसरे स्थान पर रहे। इलाका पार्षद तरविंदर सोई व उनके साथ समाज सेवक योगेश मल्होत्रा, सुभाष धवन, कीर्ति कुमार ने सभी विजेताओं को ट्रॉफी और मैडल देकर सम्मानित किया। यहां चेस क्लब संजीव शर्मा के अलावा सुभाष धवन, जागेश मल्होत्रा भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *