वर्कशॉप में स्टूडेंट्स ने सीखा- कुदरती रंगों से कपड़े रंगना

जालंधर | शिवज्योति पब्लिक स्कूल के स्टूडेंट्स ने ‘पुष्पा गुजराल साइंस सिटी’ में ‘हैंड्स ऑन सस्टेनेबिलिटी’ विषय पर आयोजित एक वर्कशॉप में भाग लिया। छात्रों को ‘फाइबर डाइज’ तथा ‘फाइबर टेस्टिंग एंड अप साइकिलिंग ऑफ टेक्सटाइलस्’ पर जानकारी दी गई। वर्कशॉप में स्टूडेंट्स ने सीखा कि पर्यावरण को बिना नुकसान पहुंचाए, प्राकृतिक सामग्रियों से वस्त्रों का किस प्रकार निर्माण किया जा सकता है तथा उन्हें किस प्रकार प्राकृतिक रूप से उसे रंगा जा सकता है। प्रिंसिपल प्रवीण सैली ने गतिविधि प्रभारी भावना सभ्रवाल और सुमन खन्ना के साथ विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *