लाखों की ठगी करने वालों सहित कंपनी संचालक पर जुर्म

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव राजनांदगांव। चिखली चौकी क्षेत्र में 5 प्रतिशत प्रतिमाह ब्याज दिलाने का झांसा देकर करीब 50 लाख रुपए ठगी करने करने वाले दो निवेशकों और कंपनी संचालक पर एफआईआर दर्ज किया गया है। पुलिस ने दुर्ग निवासी अमित लिल्हारे और ग्लोबल कंपनी मुंबई के संचालकों के खिलाफ धारा 420, 34 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की है। पुलिस ने बताया प्रार्थी हेमंत देवांगन निवासी शंकरपुर सहित अन्य तीन प्रार्थियों ने मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंच कर एक स्थानीय एवं दुर्ग के रहने वाले निवेशक के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायत में बताया कि वर्ष 2020 में दुर्ग निवासी अमित लिल्हारे से हुई। आरोपी ने स्वयं को ग्लोबल कंपनी मुंबई से जुड़ा बताते कंपनी में निवेश कर प्रति माह 5 प्रतिशत ब्याज और कंपनी बांड देने का प्रलोभन दिया था। प्रार्थी ने 1 लाख चेक के माध्यम से जमा किया। शुरु में ब्याज राशि आने पर उन्होंने 25 लाख रुपए तथा उनकी पत्नी वेदबाई देवांगन ने 25 लाख चेक के माध्यम से जमा किए। इस तरह कुल 50 लाख रुपये एक्सिस बैंक एवं बंधन बैंक के माध्यम से कंपनी में जमा कराए गए। कुछ महीनों बाद ब्याज आना बंद हो गया। आरोपी टालमटोल करता रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *