अलवर से कार्यकर्ता जयपुर पहुंचे:सरकार के एक साल के कार्यकाल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आएंगे

प्रदेश सरकार के 1 साल पूर्ण होने पर जयपुर में होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अलवर जिले से कई हजार कार्यकर्ता बसों व कार से रवाना हुए। सुबह करीब 7 बजे से ही कार्यकर्ता एकत्रित होने लग गए थे। हर विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं को जयपुर ले जाने का इंतजाम किया गया। जगह-जगह चेक पाेस्ट भी बनाए गए हैं। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने दो दिन पहले ही अलवर में आकर कहा था कि जयपुर में होने वोल कार्यक्रम में अलवर जिले से करीब 15 हजार से अधिक कार्यकर्ता जाएंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बड़ी घोषणाएं भी कर सकते हैं। अधिकतर बसों से निकले अलवर शहर से वन मंत्री संजय शर्मा भी सुबह-सुबह कार्यकर्ताओं के साथ निकले हैं। अलवर शहर के चेकपोस्ट पर कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था। यहां से बसों के जरिए जयपुर निकले हैं। सुबह करीब 8 बजे से पहले कई जगहों से कार्यकर्ता निकल गए थे। उधर, कठूमर, राजगढ़, रामगढ़, अलवर ग्रामीण, अलवर शहर से अलग-अलग कार्यकर्ता गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *