सेक्टर 11 स्थित सरदार पटेल नगर में सीवरेज निर्माण में अनियमितताओं की शिकायत सामने आई है। बताया कि पुराने इंडियन ऑयल डिपो के सामने स्थित गली तथा अशोका किराना स्टोर के पास चल रहे सीवरेज कार्य में गंभीर अनियमितताएं सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार अधिकांश मकान नीचे स्तर पर बने हैं, जबकि चेंबर ऊंचे बनाए गए हैं, जिससे गंदा पानी घरों में लौटने का खतरा है। शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से निरीक्षण कर सही स्तर पर निर्माण कराने की मांग की है। -पुष्पा शर्मा, स्थानीय निवासी


