तरेगांव जंगल में जिला स्तरीय किसान मेला आज

कवर्धा| बैगा बाहुल क्षेत्र तरेगांव जंगल में 12 फरवरी को जिला स्तरीय किसान मेला लगेगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से पीएम श्री एकलव्य आवासीय विद्यालय मैदान में शुरू होगा। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद संतोष पांडेय और पंडरिया विधायक भावना बोहरा शामिल रहेंगे। कृषि उप संचालक अमित मोहंती ने बताया कि मेले में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन समेत विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे। किसानों को नई कृषि तकनीक, शासकीय योजनाओं और आधुनिक उपकरणों की जानकारी दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *