कवर्धा|जिले के ग्रामीण व वनांचल क्षेत्रों में इन दिनों बीएसएनएल के नेटवर्क की समस्या है। इन क्षेत्रों में ज्यादातर लोग बीएसएनएल के सिम का उपयोग करते है। क्योंकि, निजी टेलीकॉम कंपनी की तुलना में यह सस्ता पड़ता है। लेकिन, नेटवर्क उपलब्ध न होने से उपभोक्ताओं को काल करने और इंटरनेट की परेशानी उठानी पड़ रही है। बिजली रहने पर ही मोबाइल पर बीएसएनएल का नेटवर्क रहता है। बिजली के जाने पर नेटवर्क गायब हो जाता है। अक्सर काल ड्राप और इंटरनेट की समस्या बनी रहती है। काल ड्रॉप की समस्या दूर करने व इंटरनेट सेवाएं बेहतर बनाए जाने को लेकर कंपनी द्वारा ध्यान दिया जाना चाहिए। – आमिर खान, कवर्धा


