उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविधालय के भू-विज्ञान विभाग में एवंचुराईन एवं वैवेलाइट फ्रेशर एवं फेयरवेल पार्टी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में स्टूडेंट ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को ऊंचाइयां प्रदान की और ऑडियंस की और से भी पूरा उत्साह भरा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ रितेश पुरोहित ने की। कार्यक्रम में विज्ञान महाविधालय के पूर्व अधिष्ठाता प्रो. विनोद अग्रवाल, पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. हर्ष भू एवं प्रो. एम.एल. नागोरी की उपस्थित रही। संचालक डॉ हरिश कपास्या ने बताया की मि. एवंचुराईन महिपाल सिंह मिस. एवंचुराईन गुंजन कुमावत एवं मि. वैवेलाइट कुलदीप सिंह चौहान और मिस. वैवेलाइट अदिति मिश्रा को बनाया गया।
कार्यकर्म मूल्यांकन डॉ माया चौधरी, श्रीमती नेहा रार और दयाशंकर शर्मा ने किया। इस कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें देखे-


