सवाई माधोपुर से प्रधानमंत्री मोदी की कार्यक्रम में शामिल होने से जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं का कुस्तला टोल के पास भीषण सड़क हुआ। जिसमें भाजपा के चार कार्यकर्ता घायल हो गए। जिन्हें आनन फानन में जिला अस्पताल लाया गया। जहां से भाजपा जिला मंत्री दीनदयाल मथुरिया की हालत गंभीर होने के चलते जयपुर रैफर कर दिया। वहीं सुरजीत सिंह, जयप्रकाश सांवरिया, अविनाश चौधरी को रणथम्भौर सेविका में उपचार जारी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे जानकारी के अनुसार सुबह 6 बजे नगर परिषद की कार्यवाहक सभापति मेघा वर्मा के ससुर सुरजीत सिंह, जिला मंत्री दीनदयाल मथुरिया, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष श्रीचरण महावर, शहर मंडल उपाध्यक्ष अविनाश चौधरी, भाजपा कार्यकर्ता जयप्रकाश सांवरिया और गोवर्धन सोनी स्कार्पियो कार में सवार होकर एक्सप्रेस वे से जयपुर जा रहे थे। इसी दौरान कुस्तला ट्रोल प्लाजा के पास स्कार्पियो कार की एक ट्रक की भिड़ंत हो गई। जिसमें सभी भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए। वहीं ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने आनन फानन में चारों घायलों को जिला अस्पताल में पहुंचाया। जहां से जिला मंत्री दीनदयाल मथुरिया की गंभीर हालत को देखते हुए जयपुर रैफर कर दिया गया। वहीं अन्य तीनों कार्यकर्ताओं का रणथम्मौर सेविका अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे की सूचना के बाद जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान लोग भाजपा कार्यकर्ताओं की कुशलक्षेम पूछते दिखाई दिए। उल्लेखनीय है राज्य सरकार के एक साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आज आयोजित होना है। जिसमें भाजपा की ओर से जिले से दस हजार लोगों के शामिल होने का लक्ष्य रखा है। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भाजपा कार्यकर्ता सवाई माधोपुर से जयपुर के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान यह हादसा सामने आया।


