कैफे संचालक को चाकू मारकर भागे 2 बदमाश गिरफ्तार:वारदात के काम में ली बाइक भी जब्त; दोनों पर 2-2 हजार का इनाम था

भीलवाड़ा की प्रताप नगर थाना पुलिस ने एक कैफे संचालक पर चाकू से हमला करने के 2-2 हजार के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। इन दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एक टीम का गठन कर मुखबिरों की सूचना और सहयोग के बाद इन्हें बनेड़ा शाहपुरा के जंगल से डिटेन किया। इन दोनों बदमाशों से घटना के दौरान काम में ली गई एक बाइक भी जब्त की है। प्रताप नगर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह नारुका ने बताया कि भीलवाड़ा जिले में एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाइयों को अंजाम दिया जा रहा है। इसी के तहत थाना क्षेत्र के मजाकू को कैफे में शराब पीने के लिए बैठने की बात पर संचालक के साथ मारपीट करने की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह था मामला 4 जुलाई को आजाद नगर में रहने वाले हर्षवर्धन पिता कमल सिंह चुंडावत ने एक रिपोर्ट दी जिसमें उसने बताया कि 3 जुलाई की रात करीब 8:30 बजे उसके कैफे पर चिरंजीव सिंह उर्फ गैलेक्सी और उसके साथ तीन अन्य लड़के बाइक पर आए और उसके कैफे पर शराब पीने के लिए बैठ गए। जब उन्हें मना किया तो उन्होंने गाली गलौज पर जान से मारने की धमकी दी। अगले दिन में करीब 3 बजे ये सभी बाइक पर सवार होकर आए और आते ही उन्होंने मारपीट की ओर चाकू से हमला कर दिया और फिर बाइक पर भाग निकले। इस मामले में पुलिस ने एक टीम का गठन किया इस टीम ने थाना क्षेत्र के टॉप 10 अपराधियों की सूची में इन्हें शामिल किया। एसपी ने इन पर 2-2 हजार का इनाम घोषित किया। दोनों को थाना सर्किल की टीम ने मुखबिरों के सहयोग के बाद बनेड़ा जिला शाहपुरा के जंगलों से डिटेन किया। पुलिस ने इनसे पूछताछ की ओर वारदात में शामिल एक बाइक को जप्त की है। इन दोनों बदमाशों से डिटेल में पूछताछ की जा रही है। यह थे टीम में शामिल प्रताप नगर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह, एएसआई उदयलाल, हेड कांस्टेबल सुनील, कांस्टेबल नरेश, हरि सिंह, महेश कुमार इनको किया गिरफ्तार आदिल खान पुत्र निजामुद्दीन कायमखानी (19 ) निवासी कायम खानी मोहल्ला बनेड़ा। सूरज उर्फ चरसी पिता नारायण बैरवा (19 ) निवासी बैरवा मोहल्ला बनेड़ा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *