भास्कर न्यूज | बालोद नन्हीं बालिका अल्फिया ने अपने आने वाले आठवें जन्मदिन के अवसर पर कलेक्टर दिव्या मिश्रा को न्योता भोज में शामिल होने का आमंत्रण दिया। आज संयुक्त जिला कार्यालय में अल्फिया ने कलेक्टर से मुलाकात की और अपने हाथों से तैयार किया हुआ आमंत्रण पत्र सौंपा। कलेक्टर ने नन्हीं अल्फिया के इस आमंत्रण को स्वीकार करते हुए उन्हें जन्मदिन की अग्रिम शुभकामनाएं दीं । साथ ही कलेक्टर ने अल्फिया को जिले के नारागांव में 13 से 15 फरवरी तक आयोजित होने वाले सियादेवी इको एडवेंचर फेस्ट में शामिल होने के लिए वीआईपी एंट्री पास प्रदान किया।


