खाद्य प्रसंस्करण तकनीक व पैकेजिंग करना सीखा

भास्कर न्यूज | डौंडी केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आरएएमपी योजना के अंतर्गत डौंडी विकासखंड में 3 दिवसीय फूड प्रोसेसिंग सेक्टर स्पेसिफिक प्रशिक्षण दिया। यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत सभी संकुलों में आयोजित किया जा रहा है। डौंडी विकासखंड के सखी महिला संकुल संगठन कोटागांव में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन किया गया। प्रशिक्षण में ट्रेनर ऋषि सेन, तोशी वैष्णव एवं फूड इंजीनियर इंदु ने प्रतिभागियों को फूड प्रोसेसिंग से जुड़ी तकनीकी एवं व्यवहारिक जानकारी दी। आधुनिक खाद्य प्रसंस्करण तकनीक, गुणवत्ता नियंत्रण, पैकेजिंग, मूल्य संवर्धन तथा बाजार में उत्पाद की प्रतिस्पर्धात्मक स्थिति मजबूत करने के उपायों पर मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम में कुल 32 स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, जो फूड प्रोसेसिंग एवं लघु वनोपज से जुड़े कार्यों में संलग्न हैं, ने भाग लिया। प्रतिभागियों को उत्पादों की गुणवत्ता सुधारने, बेहतर पैकेजिंग करने और बाजार में अधिक लाभ अर्जित करने की दिशा में नई जानकारी प्राप्त हुई है। इस अवसर पर जनपद सीईओ डीडी मडले, योजना के स्टेट कॉर्डिनेटर सिद्धार्थ निराला, अंजुम बानो मेमन, नरेंद्र साहू, एरिया कॉर्डिनेटर लेमंत ठाकुर उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *