संजय शिक्षा समिति के 60वें स्थापना दिवस रक्तदान शिविर आयोजित:300 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान

जयपुर में संजय शिक्षा समिति के 60वें स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को अपेक्स यूनिवर्सिटी में आयोजित रक्तदान शिविर में अपेक्स और संजय ग्रुप के छात्रों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और 300 से अधिक यूनिट रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन मानसरोवर स्थित अपेक्स कैंपस में नगर निगम फायर कमेटी के चेयरमैन और पार्षद पारस जैन और अपेक्स यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन डॉ. रवि जुनीवाल ने किया। वहीं अचरोल कैंपस में चंदवाजी थाना प्रभारी हीरालाल सैनी और संजय शिक्षा समिति के सचिव मनोज जुनीवाल ने शिविर का शुभारंभ किया। सवाई मानसिंह अस्पताल और संतोकबा दुर्लभजी मैमोरियल हॉस्पिटल ब्लड बैंक की विशेषज्ञ टीम ने शिविर का संचालन किया। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और हेलमेट वितरित किए गए। इस अवसर पर अपेक्स यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर सोमदेव शतांशु ने रक्तदान को सर्वश्रेष्ठ दान बताते हुए युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में सकारात्मकता, प्रकृति के साथ तालमेल, प्रसन्नता और अपनी रुचियों को जीवंत रखना महत्वपूर्ण है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *