24 घंटे में जालंधर रेंज में 150 वांटेड पकड़े:ऑपरेशन प्रहार-2: 200 पुलिस टीमों ने 2,000 से अधिक स्थानों पर की छापेमारी

जालंधर रेंज की पुलिस ने अपराध और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कमर कसते हुए ‘ऑपरेशन प्रहार 2.0’ के तहत एक व्यापक अभियान शुरू किया है। डीआईजी नवीन सिंघला के नेतृत्व में 200 से अधिक पुलिस टीमों ने रेंज के विभिन्न जिलों में 2,000 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गैंगस्टर, धोखाधड़ी करने वाले ट्रैवल एजेंट और असामाजिक तत्वों सहित करीब 600 संदिग्धों को काबू किया, जिनमें से 150 से अधिक अपराधियों को हिरासत में लिया गया है। पकड़े गए व्यक्तियों में तीन घोषित अपराधी (PO) भी शामिल हैं और पुलिस ने तलाशी के दौरान तीन देसी हथियार बरामद करने में सफलता हासिल की है।
कपूरथला में 50 टी​मों ने 121 स्थानों पर दी दबिश कपूरथला जिले में इस ऑपरेशन का असर विशेष रूप से देखा गया, जहाँ एसएसपी गौरव तूरा की देखरेख में 50 पुलिस टीमों ने 121 स्थानों पर दबिश दी। इस जिले में 500 से अधिक छापेमारी की गई, जिसके परिणामस्वरूप 75 संदिग्धों से पूछताछ हुई और 37 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की इस सक्रियता और जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करने के उद्देश्य से डीआईजी नवीन सिंघला और एसएसपी गौरव तूरा ने ठंडी सड़क से मुख्य बस स्टैंड गेट तक फ्लैग मार्च का नेतृत्व भी किया। रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंड्स पर भी चलेगा अभियान पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ‘ऑपरेशन प्रहार 2.0’ अभी समाप्त नहीं हुआ है और यह अगले 72 घंटों तक निरंतर जारी रहेगा। आने वाले दिनों में यह अभियान रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंडों जैसे सार्वजनिक स्थलों पर केंद्रित रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए रात के समय विशेष सर्च ऑपरेशन चलाए जाएंगे और शहर के मुख्य चौकों पर नाकाबंदी कर वाहनों की गहन जांच की जाएगी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और अपराधियों पर नकेल कसी जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *