दो प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का नए स्टेशनों पर ठहराव

मंडी आदमपुर और नालबड़ी को प्रायोगिक स्टॉपेज, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी होगी मजबूत रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बठिण्डा-गोरखपुर-बठिण्डा एक्सप्रेस तथा डिब्रूगढ़-लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस रेल सेवाओं को क्रमशः मंडी आदमपुर और नलबाडी स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर आगामी आदेशों तक ठहराव प्रदान किया है। यह निर्णय क्षेत्रीय यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखकर लिया गया है। अब गाड़ी संख्या 12556 बठिण्डा-गोरखपुर एक्सप्रेस 13 फरवरी 2026 से मंडी आदमपुर स्टेशन पर 16:07 बजे आगमन तथा 16:09 बजे प्रस्थान करेगी। वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 12555 गोरखपुर-बठिण्डा एक्सप्रेस 14 फरवरी 2026 से मंडी आदमपुर में 10:03 बजे आगमन एवं 10:05 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार पूर्वोत्तर क्षेत्र की महत्वपूर्ण लंबी दूरी की ट्रेन 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस 14 फरवरी 2026 से नालबड़ी स्टेशन पर 23:00 बजे आगमन तथा 23:02 बजे प्रस्थान करेगी। वापसी में 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस 12 फरवरी 2026 से नालबड़ी में समान समयानुसार ठहरेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *